तीन एरिया मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर अधिकारी करेंगे भ्रमण
मेहता के अनुसार नगर पालिका चुनाव को लेकर एरिया मजिस्ट्रेट, सैक्टर अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। देशनोक नगरपालिका क्षेत्र में 1 एरिया मजिस्ट्रेट, 1 रिटर्निंग अधिकारी एवं 6 सैैक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 1 एरिया मजिस्ट्रेट, 2 रिटर्निंग अधिकारी एवं 8 सैैक्टर अधिकारी लगाए गए हैं। नोखा नगरपालिका क्षेत्र में 1 एरिया मजिस्ट्रेट, 2 रिटर्निंग अधिकारी एवं 9 सैैक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।