6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंचित रहे विद्यार्थी अब भी दे सकेंगे आठवीं बोर्ड परीक्षा

8 से 13 अगस्त तक होगी परीक्षाएं, टाईम टेबल जारी, डाईट प्राचार्य करेंगे आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 4 Aug 2016, 12:44 PM IST

8th board exam

8th board exam

अगर इस साल हुई आठवीं बोर्ड की परीक्षा से कोई छात्र छात्रा वंचित रह गई है तो उसे चिंतित होने की जरूरत नहीं है,

शिक्षा विभाग ने एेसे परीक्षार्थियों का एक साल बचाते हुए उन्हे एक अवसर और दिया है ताकि वे अब परीक्षा देकर आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें।

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2016 में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक बार फिर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक होगी।

प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन ने इस परीक्षा में पूर्ण या आंशिक रूप से अनुपस्थित रहे छात्र छात्राओं को एक अवसर प्रदान करने के आदेश दिए हैं

तथा सभी डाईट प्राचार्यो को परीक्षा समय विभाग चक्र भिजवाते हुए उसी अनुसार परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इसका लाभ कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे अथवा किसी विषय की परीक्षा नहीं दे सके छात्र छात्राओं को मिलेगा।

एेसे छात्र छात्राओं के रोल नम्बर, वहीं रहेंगे जो बोर्ड ने पूर्व में जारी किए थे। सभी डाईट प्राचार्यो को परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्माण विद्यालय स्तर पर कराने तथा

परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित जिले के संबंधित संस्था प्रधानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए गए है।

ये रहेगा टाईमटेबल

8 अगस्त 2016 - अंग्रेजी,

9 अगस्त- हिन्दी

10 अगस्त- गणित

11 अगस्त- तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिन्धी, गुजराती संस्कृत (संस्कृत शिक्षा विभाग)

12 अगस्त- सामाजिक विज्ञान

13 अगस्त- विज्ञान

परीक्षाओं का समय सुबह 9.30 से 12 बजे तक रहेगा

एक साथ होंगी सभी परीक्षाएं

बीकानेर. राज्य में व्यावसायिक शिक्षा लेकर अपना व्यवसाय या रोजगार चाहने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेेगा।

इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है।

सत्र2015-16 में व्यावसायिक शिक्षा विषय लेकर 10 वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

पहले सैद्धातिंक परीक्षाएं हो गई तो इस विषय के परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षाआंे के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।

इस विषय के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं ग्रीष्मावकाश हो जाने तक नहीं हो सकी इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम भी अन्य परीक्षाओं के बाद घोषित किया गया ।

पिछले सत्र में व्यावसायिक शिक्षा के परीक्षार्थियों को हुई परेशानी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने सत्र 2016-17 से कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सैद्धातिंक व प्रायोगिक परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही कराने का निर्णय लिया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त परियोजना निदेशक जस्साराम चौधरी ने बताया कि बैठक में बोर्ड के आवेदन पत्र में व्यावसायिक शिक्षा का विकल्प देने, बोर्ड में व्यावसायिक शिक्षा का अलग प्रकोष्ठ बनाने,

कक्षा 9 व 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पंजीयन हर साल सितम्बर में करने, पंजीकृत हुए विद्यार्थियों की सूची राष्ठ्रीय कौशल विकास निगम नई दिल्ली को भिजवाने,

कक्षा 9 व 11 के व्यावसायिक विषय की सैद्धान्तिक परीक्षा के प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा निर्मित कराने व परीक्षा तिथियों से पूर्व संबंधित जिलों में पहुंचाने, व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों की भी पूरक परीक्षाएं आयोजित करने जैसे विषयों पर निर्णय लिया गया।