4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह किलोमीटर प्रति घंटे से धूलभरी हवा चली, मेघगर्जन व ओलावृष्टि की संभावना

बीकानेर अंचल में गुरुवार को पूरे दिन धूलभरी हवा चलती रही, इससे दिन में जहां तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में मेघगर्जन व तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 13 Mar 2020, 5:37 AM IST

छह किलोमीटर प्रति घंटे से धूलभरी हवा चली, मेघगर्जन व ओलावृष्टि की संभावना

mosam alert

बीकानेर. बीकानेर अंचल में गुरुवार को पूरे दिन धूलभरी हवा चलती रही, इससे दिन में जहां तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में मेघगर्जन व तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

धूल भरी हवा चलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और महिलाएं दिन भर घरों में सफाई में जुटी रही। धूल से बचाने के लिए नमकीन तथा अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी सामान ढका हुआ था।


सुबह आसमान साफ था और धूप भी निकल आई थी। लेकिन बाद हल्के बादल आ गए और धूल भरी हवा चलने लगी। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से सर्दी का असर और बढ़ गया। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय से सर्दी का असर बढ़ गया है।

सुबह दक्षिणी पूर्वी के चलते बादलों की आवाजाही चलती रही, लेकिन शाम को दक्षिणी पश्चिमी हवा से सर्दी का असर तेज हो गया। पूरे दिन धूलभरी हवा के चलने शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान २७ डिग्री व न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री सेल्सियस रहा।