8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत से एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 27 Jun 2020, 9:09 AM IST

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

एक व्यक्ति नहर में कूदा, मौत

बीकानेर/नाल। नोखा दैया गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत से एसडीआरएफ टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया।


नाल सीआइ विक्रमसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बैलगांव निवासी भागवत यादव (४१) पुत्र जगाश्वर यादव है। यह जिप्सम की फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार सुबह निकला, जिसकी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग आई है। उक्त व्यक्ति ने नहर के किनारे चप्पलें खोलकर नहर में छलांग लगा दी। युवक ने दोपहर में नहर में छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदने की सूचना मिलन के बाद वहां पहुंचे। नहर के किनारे केवल चप्पलें पड़ी थी। तब क्षेत्र की फैक्ट्रियों में पूछताछ की तब पता चला कि एक श्रमिक भागवत यादव बुधवार सुबह से गायब है। बुधवार रात को अंधेरा होने से रेस्क्यु नहीं चलाया जा सका। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम इंचार्ज हेड कांस्टेबल भागीरथ, इंद्रजीत, कुलदीप के नेतृत्व में 11 जवानों की टीम ने रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू किया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को नहर से निकालाया गया। युवक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।