बीकानेर. शिक्षा विभाग में शिक्षण सत्र 2021-22 का शैक्षिक केलेंडर तो जारी नहीं किया गया है लेकिन, तीन माह की कार्य योजना जारी कर संस्था प्रधानों को उसी अनुसार शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए है।
तीसरी लहर की आशंका के बीच शिक्षा विभाग में हर सत्र की तरह पूरे वर्ष का शैक्षिक कलेंडर इस साल जारी नहीं किया गया है। एेसे में स्कूलों में कक्षा शिक्षण शुरू होने के बाद संस्था प्रधान असमंजस में थे। अब तीन माह की शिक्षण कार्य योजना जारी की गई हैं। इसमें कक्षा शिक्षण, कार्य दिवसों, अध्यापक-अभिभावक परिषद की बैठक, मासिक एवं साप्ताहिक क्विज आदि का विवरण है।