श्रीडूंगरगढ़. कस्बे में शुक्रवार सुबह पैदल जा रहे एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार सरदारशहर रोड़ पर सुबह पैदल घूमने गए युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवक भी गिर गए। घायल तीनों युवकों कस्बे की सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। जहां एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बाइक सवार दोनों घायल युवक वेदप्रकाश व चोखाराम निवासी धीरदेसर चोटियान को बीकानेर रेफर कर दिया।