8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली गोल-गप्पे वाले ठेले को टक्कर मार दुकान में घुसी, एक की मौत

ट्रैक्टर से बाइक टकराने से तीन घायल, पीबीएम में भर्ती  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 20 Oct 2021, 8:02 PM IST

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली गोल-गप्पे वाले ठेले को टक्कर मार दुकान में घुसी, एक की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली गोल-गप्पे वाले ठेले को टक्कर मार दुकान में घुसी, एक की मौत

बीकानेर. छतरगढ़. कस्बे में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली बाजार में खड़े गोल गप्पे वाले ठेले से टकराकर दुकान में जा घुसी। हादसे में ठेके पास खड़ा एक युवक चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बाइक सवार तीन जने भी घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया है। छतरगढ़ पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से आई। तभी एक बाइक सामने से आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गोल-गप्पे वाले ठेले को चपेट में लिया। ठेले से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में जा घुसी। हादसे के समय ठेले के पास खड़ा श्रवण पुत्र ओमप्रकाश सांसी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पहले स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां चकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। पीबीएम ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं बाइक सवार पूनरासर निवासी राकेश पुत्र शंकरनाथ, १९ आरजेडी निवासी अशोक पुत्र राजेन्द्र नाथ एवं छतरगढ़ निवासी सुंदरलाल मीणा एवं एक अन्य रमेश मीणा भी घायल हुआ है। सभी घायलों का पीबीएम में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों का अस्पताल पहुंचाया।