19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटिकट 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई, जारी रहेगा अभियान

bikaner news - Action against ticketed 108 passengers, the campaign will continue
less than 1 minute read
Google source verification
बेटिकट 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई, जारी रहेगा अभियान

बेटिकट 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई, जारी रहेगा अभियान

बीकानेर.
उत्तर पश्चिम रेलवे का बेटिकट यात्रियों को लेकर शुरू किया गया अभियान बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को बीकानेर मंडल में 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनसे जुर्माना वसूला गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि बीकानेर मंडल की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सहायक वाणिज्यि प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा ने सूरतगढ़ को बेस रखते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक व मंडल के अन्य टिकट निरीक्षकों के 08 टिकट चैकिंग स्टाफ के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-सूरतगढ़ खंड, बीकानेर-हनुमानगढ़ खंड तथा हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते टिकट और मास्क की अनदेखी करने वाले 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

संबंधित यात्रियों से किराया व जुर्माना राशि 47,430 रुपए वसूल किए गए। इसी प्रकार बिना मास्क घूम रहे दस यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर तेरह सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। रैना ने बताया कि टिकट चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।