अब विभिन्न चरणों में ऑडिटोरियम का काम पूरा करवाया जाएगा। ऑडिटोरियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान यूथ बोर्ड अध्यक्ष व राज्यमंत्री भूपेंद्र सैनी होंगे। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महापौर नारायण चौपड़ा एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. छीपा करेंगे। इसी दौरान कृषि महाविद्यालय परिसर में करीब दो करोड़ की लागत से बने कृषि स्नातक छात्रावास का उद्घाटन होगा। छात्रावास निर्माण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली ने यह राशि स्वीकृत की थी।