8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े नौ करोड़ रुपए गबन का आरोप, जेएनवी थाने में मामला दर्ज

bikaner news - Alleged embezzlement of nine and a half crore rupees, case registered in JNV police station
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Aug 2021, 8:27 PM IST

साढ़े नौ करोड़ रुपए गबन का आरोप, जेएनवी थाने में मामला दर्ज

साढ़े नौ करोड़ रुपए गबन का आरोप, जेएनवी थाने में मामला दर्ज

बीएसएफ के रिटायर्ड चीफ मेडिकल ऑफिसर ने दर्ज करवाया
बीकानेर.
बीएसएफ के रिटायर्ड चीफ मेडिकल ऑफिसर (कमांडेंट) ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एक प्रोपर्टी डीलर सहित अन्य के खिलाफ साढ़े नौ करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।

वैशाली नगर निवासी डॉ. शिवराज सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि निर्मल कामरा और उसकी पत्नी ममता कामरा सहित मुनीम हरिप्रसाद ने उसे विश्वास में लेकर उससे करीब साढ़े नाौ करोड़ रुपए उधार लिए, लेकिन वह अब उसे लौटा नहीं रहा है। इतना ही नहीं रुपयों का तकाजा करने पर उसे मारने की धमकियां भी मिल रही है।

परिवादी सिंह ने बताया कि निर्मल कामरा ने उससे पहले ढाई लाख रुपए तथा बाद में डेढ़ करोड़ रुपए लिए जिसे उसने लौटा दिया। इसके बाद आरोपी कामरा की पत्नी और निर्मल कामरा ने उससे समय-समय पर रुपयों की उधारी करनी शुरू कर दी, लेकिन रुपए नहीं लौटाए। बीएसएफ के कमांडेंट सिंह ने बताया कि निर्मल कामरा ने उधारी लौटाने की एवज में १७ भूखंड देने की बात कही, लेकिन उसका भी अलॉटमेंट मेरे नाम नहीं किया। व्यास कॉलोनी थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।