8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ो खर्च फिर भी ताला लगाने की तैयारी

नगर निगम गोशाला से स्थानांतरित होंगे पशु  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 19 Oct 2020, 3:00 PM IST

करोड़ो खर्च फिर भी ताला लगाने की तैयारी

करोड़ो खर्च फिर भी ताला लगाने की तैयारी

बीकानेर. शहर की सडक़ों पर खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं से आमजन को राहत दिलवाने के लिए बनाई गई नगर निगम की पूगल रोड स्थित गोशाला को अब बंद करने की कवायद चल रही है। निगम प्रशासन अब कभी भी इस गोशाला में रह रहे पशुओं को अन्य गोशालाओं में स्थानांतरित कर सकता है। गोशाला पर करोड़ो रुपए खर्च होने के बाद भी ताला लगने की तैयारियां से निगम प्रशासन और निगम बोर्ड पर सवाल उठ रहे है। जबकि इस गोशाला पर निगम अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि खर्च कर चुका है और पशुओं के चारे-पानी के लिए अनुबंधित गोशाला समिति को डेढ़ करोड़ के बिल का भुगतान और करना है।

700 से अधिक पशु गोशाला में
पूगल रोड स्थित निगम गोशाला में वर्तमान में करीब 700 से अधिक पशु होने बताए जा रहे है। निगम जानकारी के अनुसार जब गोशाला शुरू हुइ्र्र थी उस समय इस गोशाला में 4388 बेसहारा पशुओं को डाला गया था। बताया जा रहा है कि निगम की ओर से 260 पशुओं को अन्य गोशाला में शिफ्ट किए जा चुके है। जबकि 350 से अधिक पशुओं को उनके मालिक रसीद कटवाकर छुड़ा कर ले गए है। गोशाला में मरने वाले पशुओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।

अप्रेल से नहीं पकड़ रहे पशु
गोशाला में रह रहे पशुओं को अन्य गोशालाओं में शिफ्ट करने का मानस बना चुका निगम प्रशासन अप्रेल से सडक़ों से पशुओं को पकडक़र गोशाला में नहीं भेज रहा है। पिछले करीब साढ़े पांच माह से बंद पड़े पशुओं को पकडऩे के कारण शहर की सडक़ों पर अब पशुओं की संख्या बढ़ गई है। न निगम स्तर पर सडक़ों से पशु पकड़े जा रहे है और ना ही अनुबंधित ठेकेदार फर्म के माध्यम से पशुओं को पकड़ा जा रहा है।

इतनी राशि हो चुकी खर्च
नगर निगम सरह नथानिया स्थित अपनी नन्दी गोशाला पर अब तक साढ़े तीन करोड़ रूपए से अधिक की राशि खर्च कर चुका है। निगम की लेखाशाखा की जानकारी अनुसार गोशाला की चारदीवारी निर्माण पर 1 करोड़ पांच लाख रुपए की राशि खर्च हुई। गोशाला संचालन के लिए निगम की ओर से अनुबंधित गोशाला समिति को दो बार में 1.25 -1.25 करोड रुपए का भुगतान किया गया। करीब 50 हजार रुपए गोशाला में सीसी कैमरो पर और करीब 35 हजार रुपए बिजली-पानी कनेक्शन पर खर्च किए गए। बताया जा रहा है अनुबंधित गोशाला समिति के पिछले चार माह के बिल जिनकी राशि 1 करोड 60 लाख रुपए बताई जा रही है बकाया पड़े है। इनका भुगतान निगम को करना है।