8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंकों की हड़ताल, एक दिन में अटक गए पांच करोड़ के चेक

bikner news - Banks strike, five crore checks stuck in one day
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Nov 2020, 10:49 AM IST

Banks strike, five crore checks stuck in one day

बैंकों की हड़ताल, एक दिन में अटक गए पांच करोड़ के चेक

जिला कलक्ट्रेट के आगे किया प्रदर्शन, एलआइसी के कार्मिक भी हुए शामिल
बीकानेर.
केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को बैंक कर्मियों ने सरकार की ओर से लागू किए गए श्रम तथा किसान संबंधी कानूनों को जनविरोधी बताते हुए विरोध किया। उन्होंने गुरुवार को एक दिन की हड़ताल भी रखी। इस अवसर पर एलआइसी और विभिन्न बैंकों में कामकाज ठप रहा।

बताया जाता है कि एक दिन की हड़ताल के चलते करीब २५ करोड़ रुपए के चेक क्लियर नहीं हो पाए। बैंक कर्मियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन भी किया। बीकानेर में राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन के सचिव श्री वाई के शर्मा (योगी) एवं उप महासचिव रामदेव राठौड़ के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों के करीब आठ सौ बैंक कर्मियों ने हड़ताल में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करवाया।

योगी ने बताया कि बैंक कर्मियों की मुख्य मांगों में निजीकरण को रोकने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, समय से पहले अनिवार्य सेवा निवृत्ति कानून को वापस लेने तथा सभी किसान विरोधी एवं श्रमिक विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के साथ-साथ बैंकों के निजीकरण को रोकने, डूबत ऋणों की त्वरित वसूली करने, बैंकों में ठेका प्रथा को बंद करने, सरकारी बैंकों को मजबूत बनाने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने एवं जमाओं पर ब्याज दर बढ़ाने को लेकर लाखों बैंक कर्मी भी एक दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल पर रहे।

हड़ताल के चलते राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में भी कामकाज ठप रहा। बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक शर्मा एवं ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष अशोक मीणा ने बताया कि श्रमिकों के कल्याण को भूल कर सरकार अगर अपने अडिय़ल रवैये पर कायम रहती है तो आगे मजबूरन संघर्ष को और तेज करना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में बैंक संगठन से उप महासचिव राम देव राठौड़, शंकर खत्री, राजेन्द्र मोदी, अशोक मीणा, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक उपाध्यक्ष जनक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर नॉर्दन जोन इन्श्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में भी बीमाकर्मियों ने गुरुवार को हड़ताल रखी।


भारतीय जीवन बीमा निगम के बीकानेर मण्डल के तहत बीकानेर, नागौर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों की समस्त शाखा इकाइयों व मण्डल कार्यालय में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयों ने संगठन के आह्वान पर काम नहीं कर हड़ताल का समर्थन किया। ऑल इण्डिया इन्श्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के बीकानेर संभाग मण्डल सचिव योगेश किरोडी ने विचार व्यक्त किए।