8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

कार्रवाई - नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 25 Oct 2021, 5:10 PM IST

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

बीकानेर. शहर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का न केवल उपयोग हो रहा है बल्कि बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में धड़ल्ले से शहर में अन्य स्थानों से प्रतिबंधित पॉलीथीन पहुंच भी रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर रोक के बावजूद इसका भंडारण, बिक्री और उपयोग जारी है। रविवार को नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर घड़सीसर रोड पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे खाली जमीन में रखी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने की कार्रवाई की। निगम आयुक्त पंकज शर्मा के अनुसार अज्ञात व्यक्ति से यहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण की जानकारी मिलने के बाद इसको जब्त करने की योजना तैयार की गई। प्रदूषण नियंत्रण विभाग और गंगाशहर थाना पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई कर 148 प्लास्टिक कट्टों में भरी हुई 3700 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया गया।

कार्रवाई जारी रहेगी

निगम आयुक्त के अनुसार प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करने की कार्रवाई निगम की ओर से सतत रूप से जारी रहेगी। दो दिन पहले ही 110 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई थी। प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण, बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं रविवार को हुई कार्रवाई के दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश व्यास, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पर्यावरण अभियंता गिरिश व्यास, गंगाशहर थाना पुलिस अधिकारी जयसिंह, निगम स्वच्छता निरीक्षक हितेश यादव, नेक मोहम्मद सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस व होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।