8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगह-जगह लगाई बल्लियां, चक्कर काटते दिखे जरूरमंद

bikaner news - Bats put in place, sure to be seen circling
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 28 Apr 2021, 12:33 PM IST

जगह-जगह लगाई बल्लियां, चक्कर काटते दिखे जरूरमंद

जगह-जगह लगाई बल्लियां, चक्कर काटते दिखे जरूरमंद

बीकानेर.
जन अनुशासन पखवाड़े की पालना के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर लगाई गई बल्लियां जरूरतमंद लोगों के लिए परेशानी का सबक बन रही है। सोमवार को कलक्ट्रेट, अम्बेडकर सर्किल, चौतीना कुआ, फड़बाजार, मॉडर्न मार्केट, पवनपुरी, म्यूजियम सर्किल सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने आवागमन को रोकने के लिए लकड़ी की बल्लियां लगा दी।

सोमवार को जन अनुशासन पखवाड़े में अनुमत वाहन चालकों एवं पीबीएम अस्पताल सहित अन्य जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को बल्लियों के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता पूर्णतया बंद कर दिया गया है। लेकिन जूनागढ़ से अम्बेडकर सर्किल आने वाला रास्ता खुला था।

ऐसे में लोग कलक्ट्रेट से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचने वाले रास्ते से निकले भी लेकिन उन्हें आगे चलकर अंबेडकर सर्किल के पास बल्लियां लगी मिली। इसके बाद उन्हें वापस तुलसीदास सर्किल से एक्सरे गली होते हुए अस्पताल जाना पड़ा। वहीं मॉडर्न मार्केट की ओर प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को भी गली-गली होते हुए चक्करघिन्नी होते देखा गया।


आपातकालीन स्थिति में बिगड़ेंगे हालात
शहर के किसी कोने में आग लगने या किसी मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाने जैसी स्थिति में प्रशासन की ओर से लगाई गईं लकड़ी की बल्लियां परेशानी का कारण बन सकती है। सोमवार को कई क्षेत्रों में बल्लियों को लगाने का विरोध भी स्थानीय लोगों ने किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी।

स्थानीय लोगों का तर्क था कि जिस प्रकार से प्रशासन ने रास्तों को अवरूद्ध किया है, वह अनजान व्यक्तियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बल्लियों के आस-पास एम्बुलेंस और अग्निशमन की गाड़ी जाने का रास्ता खुला रखना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।