8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरी परकोटे में घूमेगी ‘जागरुकता की मशाल’

बेटन रिले आज, 11 व्यक्ति मशाल लेकर होंगे रवाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 29 Dec 2020, 10:31 AM IST

शहरी परकोटे में घूमेगी ‘जागरुकता की मशाल’

शहरी परकोटे में घूमेगी ‘जागरुकता की मशाल’

बीकानेर. ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के के तहत मंगलवार को शहरी परकोटे में जागरूकता की मशाल घूमेगी। शहरी परकोटा क्षेत्र में आमजन को कोरोना एडवाइजरी की पालना के लिए जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर निकाली जाने वाली बेटन रिले की शुरूआत शाम ५.३० बजे सिटी कोतवाली के पास से होगी। यहां से यह बेटन रिले रामपुरिया हवेली क्षेत्र, मोहता चौक, बड़ा बाजार होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास पहुंचकर सम्पन्न होगी। सिटी कोतवाली क्षेत्र से ११ व्यक्ति जागरूकता की मशाल को लेकर रवाना होंगे। प्रत्येक केन्द्र पर दूसरे ग्यारह व्यक्तियों को यह मशालें सौंपी जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी ने बताया कि अभियान के तहत 31 दिसम्बर को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के पास संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

500 मास्क बांटे, 700 जमा हुए
प्रदेश के पहले ‘मास्क बैंक’ से आमजन मास्क प्राप्त कर रहे है। वहीं संस्थाओं की ओर से ‘मास्क बैंक’ में मास्क जमा करवाने का सिलसिला भी जारी है। पहले तीन दिनों में अब तक लगभग पांच सौ लोग ‘मास्क बैंक’ से मास्क प्राप्त कर चुके है, जबकि दो संस्थाओं की ओर से सात सौ मास्क जमा करवाए गए है। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के संयोजक राजेन्द्र जोशी के अनुसार ‘मास्क बैंक’ में मूलचंद बडगुजर की ओर से 500 तथा वूमन पावर सोसायटी की ओर से दो सौ मास्क जमा करवाए गए है।