8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री के प्रमोट किए भाभीजी पापड़ के लोग ले रहे चटखारे

bikaner news: केन्द्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल नई दिल्ली स्थित आवास पर इस पापड़ को ब्रिकी के लिए जारी करते हुए इसके फायदे गिना रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Jul 2020, 9:55 PM IST

मंत्री के प्रमोट किए भाभीजी पापड़ के लोग ले रहे चटखारे

मंत्री के प्रमोट किए भाभीजी पापड़ के लोग ले रहे चटखारे

बीकानेर.

बीकानेरी पापड़ स्वाद के साथ चर्चा के चटखारे लेने के भी काम आ रहा है। सोशल मीडिया में केन्द्रीय मंत्री ने पिछले दिनों एक पापड़ का ब्रांण्ड जारी करते हुए इसे कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधकता हासिल करने वाला बताया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो केन्द्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल का है। मेघवाल अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर इस पापड़ को ब्रिकी के लिए जारी करते हुए इसके फायदे गिना रहे हैं। जिसमें उन्हें यह कहते सुना जा रहा है कि इस पापड़ में तुलसी, समेत अनेक गरम मसालों का समावेश हैं जो कोरोना से लडऩे के जरूरी एंटीबॉडीज बनाने में सहायता करता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस पापड़ के निर्माण को सराहनीय भी बताया।

केन्द्रीय मंत्री के इस दावे के कारण तो यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ ही। साथ ही इस पापड़ का ब्रांण्ड भाभीजी होने के कारण भी कुछ लोगों ने इसे ट्रोल करते हुए मजाक बनाने शुरू कर दिए। बताया जाता है कि इस पापड़ के निर्माता बीकानेर के गंगाशहर निवासी हैं, मेघवाल समर्थक होने के कारण मेघवाल ने इस ब्रांण्ड़ को जारी कर दिया।