13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर में नाबालिग ट्रक ड्राइवर से 200 रुपये के 29 नकली नोट बरामद, परचून की दुकान से ऐसे खुला राज

Fake Notes: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक नाबालिग ट्रक चालक से 200 रुपये के 29 नकली नोट बरामद किए गए हैं। आईजी की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। मामले में ट्रक मालिक से भी पूछताछ होगी।

2 min read
Google source verification
Bikaner

जब्त ट्रक और नकली नोट (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Fake Notes Recovered in Bikaner: अवैध कारोबार में नाबालिगों की संलिप्तता चिंता की बात है। मादक पदार्थ तस्करी के बाद अब नाबालिग को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है। नाबालिग ट्रक चलाता है और असली नोटों के बीच में नकली नोट डालकर बाजार में चला देता था।


बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक को नकली नोट के बारे में सूचना मिली थी। इस पर उप निरीक्षक देवीलाल सहारण और हवलदार विमलेश बिजारणिया को मौके पर भेजा। विशेष टीम ने मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के सहयोग से 17 वर्षीय किशोर को ट्रक सहित नकली नोटों के साथ पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का एक पुलिस थाना ऐसा भी, जानें,क्यों रिपोर्ट दर्ज कराने 200 किलोमीटर का सफर कर आते लोग


पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मुक्ताप्रसाद में ट्रक ट्रेलर आए नाबालिग ने एक परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदा था। सामान खरीदने के बाद उसे रुपये का भुगतान किया और ट्रक में जाकर बैठ गया। दुकानदार ने जब नोटों की जांच की तो उसे शक हुआ। उसने अपने परिचित से नोटों की पहचान कराई तो उसने भी नकली होने की आशंका जताई। इस पर उसने आईजी को सूचना दी। आईजी ने विशेष टीम को भेजा। विशेष टीम ने नाबालिग को पकड़ा, जिससे 200 रुपये के 29 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस नाबालिग से नकली नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है।


ईंटें लेकर आता और बजरी लेकर जाता


ट्रक-ट्रेलर श्रीगंगानगर जिले के व्यक्ति का है। नाबालिग श्रीगंगानगर जिले से ट्रेलर में ईंट भरकर लाता है और बजरी लेकर जाता है। वह यहां आकर नकली नोट को बाजार में चलाता है। ट्रक मालिक ने नाबालिग को ट्रक दे रखा था। नकली नोटों के मामले में ट्रक मालिक की भूमिका भी संदिग्ध लगती है, जिससे पूछताछ की जा रही है।


यह मामले भी रहे हैं चर्चित


-वर्ष 2022 में बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में वृंदावन एन्क्लेव में एक मकान में दबिश दी। यहां से दो करोड़ 74 लाख रुपये के नकली नोट और मशीन प्रिंटर व कागज, बैंकों की सील बरामद की थी। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
-वर्ष 2023 में सीमावर्ती खाजूवाला के बीएसएफ ग्राउंड के पास दो युवकों को पकड़ा, जिनके कब्जे से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए थे।


यहां ज्यादा चलन


प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर और बीकानेर में नकली नोटों को लेकर मामले ज्यादा सामने आते रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले आठ साल में प्रदेश में करीब साढ़े चार करोड़ के नकली नोट पकड़े जा चुके हैं।