यहां हो रहा गौरव का अहसास
बीकानेर के विभिन्न विभागों में पदस्थापित महिला अधिकारियों का ना केवल कुनबा बढ़ता जा रहा है, बल्कि इनकी कुशलता के चर्चे भी अब होने लगे हैं। यहां जिला पुलिस अधीक्षक पद पर प्रीति चन्द्रा ने प्रीति चन्द्रा ने जिले की कानून व्यवस्था को संभाल रखा है। वहीं डीआइजी स्टाम्प ऋषिबाला श्रीमाली, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, सहायक निदेशक लोक सेवाएं पद पर शबीना बिश्रोई, एएसओ सुशीला वर्मा, सब रजिस्ट्रार कविता गोदारा, एसडीएम डूंगरगढ़ दिव्या चौधरी अपनी जिम्मेदारियां बखुबी निभा रही हैं। अब नगर निगम में उपायुक्त पद पर सुमन शर्मा, उप निवेशन कम राजस्व अपील अधिकारी पद पर अल्का बिश्रोई और उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा को पूगल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।