7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘संबंध नहीं बनाए तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा’

बीकानेर. बंगलानगर में रहने वाली एक विवाहिता ने नयाशहर थाने में एक नामजद आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Surya Prakash

•

Updated: 21 Jul 2019, 7:11 PM IST

bikaner crime : Woman raped

'संबंध नहीं बनाए तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा'

बीकानेर. बंगलानगर में रहने वाली एक विवाहिता ने नयाशहर थाने में एक नामजद आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि बंगलानगर में रहने वाले आरोपी राकेश सोनी पुत्र सोहन लाल सोनी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी करीब चार साल से उसे परेशान कर रहा है। इस बीच उसने उसके पति की गैरमौजूदगी में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उसके विरोध करने पर आरोपी हर बार उसे फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पीडि़ता के पति का नजदीकी रिश्तेदार बताया जाता है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती से कि बलात्कार, 30 हजार रुपए और गहने भी हड़पे
नया शहर थाने में दर्ज हुआ मामला
बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के पिता की शिकायत पर नयाशहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 10 निवासी गणेश पुत्र ओम प्रकाश चांवरिया के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट बताया कि उसकी बेटी दो दिन पहले घर से गायब हो गई थी। इसके बाद उसकी बेटी ने एक अनजान नम्बर से फोन कर बताया कि आरोपी गणेश चांवरिया उसे डेगाना ले आया है और उसके साथ कई बार बलात्कार भी किया। आरोपी ने उससे करीब तीस हजार रुपए और कुछ गहने भी मंगवाए थे, जो उसके कब्जे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर. नयाशहर थाना पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बंगलानगर में रहने वाला आरोपी सीताराम जाट पुत्र उमाराम जाट एक पीडि़ता को पिछले तीन साल से धमकियां देकर उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने आरोपी सीताराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।