नाल सिविल एयरपोर्ट के विमानपत्तन निदेशक योगेश कुमार भोजक ने बताया कि 1 जुलाई से दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे बीकानेर के लिए उड़ान भरेगी। यह बीकानेर दोपहर 1:30 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद दोपहर 2 दो बजे बीकानेर से वापस दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेगा, जो दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा।