7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने की कीमतों में उछाल, स्वर्ण कारोबार पर मंदी की मार

Bikaner gold - एक माह में बढ़ गए तीन हजार रुपए,कारोबारी चिंतित, कारीगरों की कर रहे छुट्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Surya Prakash

•

Updated: 9 Aug 2019, 6:00 AM IST

Bikaner - gold rate hike

बीकानेर के शोरूम में जेवरात खरीदते हुए शहरवासी।

बीकानेर. सोने की बढ़ती कीमतों ने स्वर्ण बाजार की बिक्री पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले एक माह में प्रति दस ग्राम करीब तीन हजार रुपए की बढ़ोतरी हो गई है और कीमत अभी वृद्धि जारी है। गुरुवार को सोना बिटुर 36,300 तथा जेवराती 34,800 रुपए प्रति ग्राम रहा, जबकि करीब एक माह पूर्व इसकी कीमतें करीब तीन हजार रुपए नीचे थी। बढ़ती कीमतों से स्वर्ण कारोबारी भी चिंतित हैं। मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों ने कारीगरों की अस्थायी छुट्टी तक कर दी है।

स्वर्ण कारोबारियों ने कहा कि लम्बे समय बाद सोने की कीमतों में आए उछाल से स्वर्ण आभूषणों की 75 फीसदी बिक्री कम हो गई है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक भाव सुनकर ही चले जाते हैं। व्यापारियों को चिंता है कि वैवाहिक सीजन में भी भाव नहीं टूटे तो उन्हें भारी मंदी की मार झेलनी पड़ेगी।

बेचने वाले ज्यादा सक्रिय
ईदगाह बारी स्थित स्वर्ण कारोबारी श्रीनारायण सोनी ने बताया कि वर्तमान में ग्राहक सोना खरीदने की बजाय बेचने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। हालांकि सोने की कीमतों में अस्थिरता से कारोबारी पुराने सोने को लेने से भी कतरा रहे हैं। आशीष सोनी ने कहा कि सोने में तेजी से बड़े आभूषणों की बिक्री नाममात्र रह गई है। अब गिफ्ट किए जाने वाले छोटे उत्पाद ही खरीदे जा रहे हैं। सोने के भाव जानने पहुंची कविता पालीवाल ने बताया कि कीमतों में एेसा उछाल पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि वर्तमान में सावे नहीं है, अन्यथा शादी की तैयारी करने वाले परिवारों को आर्थिक भार झेलना पड़ता।

बंगाली कारीगर जा रहे गांव
श्रीनारायण सोनी ने कहा कि स्वर्ण आभूषणों की बिक्री का ग्राफ लगातार गिरने और अग्रिम ऑर्डर नहीं मिलने से सोने की नक्काशी और बंगाली कारीगर बेरोजगार हो गए हैं। बीकानेर में सोने के आभूषणों की नक्काशी करने वाले बंगाली कारीगर वसीम शेख, विजेन्द्र, पपिया, सैराजू, सुदर्शन, असरफ ने मंदी के चलते अपने गांव की ओर रुख कर लिया है। बुकिंग के आधार पर काम करने वाले स्वर्ण कारीगर राम कुमार, महावीर व मनोज ने बताया कि उन्हें एक माह से कोई खास ऑर्डर नहीं मिला है। उन्होंने इस प्रकार की मंदी पहले कभी नहीं देखी।