पचास फीसदी कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर
मुद्रणालय को बंद करने के दौरान कार्यरत कर्मचारियों में से 8 कर्मचारियों को कलक्टर कार्यालय बीकानेर, 11 कर्मचारियों को राजस्थान अभिलेखागार निदेशालय में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था। वहीं जयपुर प्रेस में 02 और जोधपुर प्रेस में 08 कर्मचारियों को भेजा गया था। कार्यरत कर्मचारियों में से 12 कर्मचारियों ने न्यायालय की शरण ली और स्टे प्राप्त किया। जो 12 कर्मचारी स्टे पर थे उनमें से दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है, वहीं चार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए है। अब प्रेस के 6 कर्मचारियों सहित एक वरिष्ठ सहायक प्रेस में कार्यरत है।