बीकानेर. शहर की प्रमुख दो अनाज मंडियों में मूंगफली की आवक ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया है। दोनों मंडियों में होने वाली आवक को देखें तो प्रतिदिन करीब अस्सी हजार बोरी मूंगफली की आवक हो रही है। पंचायत राज चुनाव के बाद आवक रोजाना एक लाख बोरी होने की संभावना है। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि दीपावली से पहले मूंगफली की आवक ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया था। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतराज चुनाव की बढ़ती सक्रियता के चलते मण्डी में आवक कमजोर हुई है।