8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

59 किलो डोडा-पोस्त व अफीम सहित एक गिरफ्तार

महाजन व लूणकरणसर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक कार भी जब्त  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 21 Nov 2020, 8:11 AM IST

59 किलो डोडा-पोस्त व अफीम सहित एक गिरफ्तार

59 किलो डोडा-पोस्त व अफीम सहित एक गिरफ्तार

महाजन. पुलिस ने राजमार्ग 62 पर एक कार से 59 किलो डोडा-पोस्त व 230 ग्राम अफीम बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है। महाजन सीआई सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद कृष्णिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सीआई गोदारा ने बताया कि लूणकरणसर पुलिस से जानकारी मिली कि एक कार महाजन की ओर आ रही है। महाजन पुलिस ने राजमार्ग पर थाने के आगे नाकाबंदी लगा दी। थोड़ी देर में बीकानेर की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में 59 किलो 200 ग्राम डोडा-पोस्त व 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक नागौर जिले के निवासी ज्ञेनाराम बिश्नोई से पूछताछ की तो उसने डोडा-पोस्त व अफीम नागौर की तरफ से लाने की बात कही। पुलिस ने डोडा-पोस्त व अफीम सहित कार को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआई गोदारा ने बताया कि कार का पीछा करते लूणकरणसर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए थे।