8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकरी गलियों का नूर गायब, हवेलियों को नहीं ताकते विदेशी

संकरी गलियों का नूर गायब, हवेलियों को नहीं ताकते विदेशी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Jul 2021, 5:49 PM IST

संकरी गलियों का नूर गायब, हवेलियों को नहीं ताकते विदेशी

संकरी गलियों का नूर गायब, हवेलियों को नहीं ताकते विदेशी

बीकानेर. जुलाई के अंत में जैसे ही मौसम में गर्मी की तल्खी कम होने लगती है विदेशी पर्यटक पुराने शहर की संकरी गलियों में हवेलियों को ताकते नजर आने लगते है। रामपुरिया हवेली से लेकर चाय पट्टी, लक्ष्मीनाथ मंदिर से बीकाजी की टेकरी तक विदेशी पर्यटक पैदल और तांगों पर घूमते दिखते है। इस क्षेत्र की छोटी-बड़ी दुकानों पर पर्यटकों के खरीददारी करने से दुकानदारों को अच्छी-खासी आमदनी भी होती है। इस बार यह नजारे नहीं दिख रहे। कैमरों में हवेलियों की तस्वीरें कैद करते अंग्रेज गायब होने से शहर का नूर ही छीन गया है।

कोरोना के चलते पर्यटकों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है। जहां मानसून के सीजन में पर्यटकों की संख्या में इजाफ ा होता था लेकिन वह इस बार इक्का-दुक्का भी विदेशी शहर में नजर नहीं आ रहा। हालांकि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग प्रयास कर रहा है। देशी पर्यटक जरूर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से कुछ आने लगे है। परन्तु यहां की अर्थव्यवस्था को बस्टर डोज देने वाले विदेशी पर्यटक नदारद है। होटल इंडस्ट्री से लेकर एंटिक आइटम कारोबारी तक सभी विदेशी पावणों का इंतजार कर रहे है। हैरिटेज रूट के कारोबारी भी इस बार मायूस है।


वर्चुअल शो की तैयारी
कोरोना के चलते पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे है। इसको लेकर पर्यटन विभाग की और से वर्चुअल शो करवाने की प्लानिंग की है। इसके माध्यम से अलग-अलग जगहों से पर्यटकों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
पुष्पेन्द्र प्रताप, पर्यटन अधिकारी बीकानेर

पर्यटकों की स्थिति
वर्ष भारतीय विदेशी
2017 3,56,094 62,122
2018 3,85,101 71,798
2019 3,57,536 55,574
2020 1,27,394 15,621

साल 2021 की स्थिति
माह भारतीय विदेशी
जनवरी २४,३२२ ३१
फरवरी २३,९६५ ५७
मार्च १८२३८ २६
अप्रेल ५७४८ १२
मई ६३५ ००
जून २३६९ ००