8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजेंद्र सिंह शेखावत मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

राजेंद्र सिंह शेखावत मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Aug 2021, 5:44 PM IST

राजेंद्र सिंह शेखावत मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

राजेंद्र सिंह शेखावत मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

बीकानेर. सादुल क्लब बॉस्केटबॉल अकेडमी में 27 से 29 अगस्त तक होने वाली प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएफ के डीआइजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ व जीवराज सिंह कुमास ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सादुल क्लब के अध्यक्ष तेज अरोड़ा, सचिव हनुमान सिंह कोटवाद, जिला बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष आन्नद सिंह मौजूद रहे।


आयोजन सचिव दिलीप बिश्नोई ने बताया कि इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सिंह खिवंसर, सुनील चौधरी,महेंद्र, विक्रम सिंह, दुर्गा सिंह, विजय सिंह तथा रवि राजपुरोहित, मौजूद रहे। इस मौके पर सादुल क्लब में नवनिर्मित राजेंद्र सिंह शेखावत बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन उनके पिता जीवराज सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह ने स्वागत उद्बोधन में खिलाडिय़ों को अनुशासन में रहकर मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया।

मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे
बालक वर्ग में सादुल क्लब ए ने करणी क्लब को 60.05 से हराया। दूसरे मैच में सादुल क्लब बी ने बुल्स को 56. 7 से हराया। सादुल क्लब सी ने टीम वारियर्स को 50. 0 से हराया। जेलवेल क्लब ने एक्शन क्लब को 49. 9 से पराजित किया। जय भवानी क्लब ने क्रोनिया क्लब को 38 .20 से तथा सादुल क्लब ए ने चैलेंजर क्लब को 52. 2 से हराया। बालिका वर्ग में सादुल क्लब ने गल्र्स क्लब को 19 . 18 के रोमांचक मुकाबले में हराया।