20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरी अस्पतालों के प्रभारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस, स्टाफ भी मिला बिना यूनिफॉर्म

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरीक्षण  
less than 1 minute read
Google source verification
शहरी अस्पतालों के प्रभारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस, स्टाफ भी मिला बिना यूनिफॉर्म

शहरी अस्पतालों के प्रभारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस, स्टाफ भी मिला बिना यूनिफॉर्म

बीकानेर. चिकित्सकों व स्टाफ की लेटलतीफी की शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अनियमितताएं मिली।


डॉ. चाहर सुबह आठ बजे मुरलीधर कॉलोनी स्थित यूपीएचसी पहुंचे जहां २१ कार्मिक अनुपस्थित मिले। बाद में जो लेट पहुंचे वह भी बिना यूनिफार्म के आए। अस्पताल में टायलेट की व्यवस्था बेहाल पाई गई। अस्पताल में केवल तीन ही आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट किए गए थे। अस्पताल की मासिक आरएमआरएस की बैठक भी लंबे समय से नहीं आयोजित की गई। इसी प्रकार धर्मनगर स्थित यूपीएचसी नंबर 3 में भी 25 में से 15 कार्मिक अनुपस्थित मिले और यहां भी कार्मिक बिना यूनिफार्म के ड्यूटी पर थे।

यहां तक की अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डे ऑफ़ पे थे जबकि वह सिर्फ रविवार को डे ऑफ ले सकते हैं। अस्पताल में स्वच्छता की कमी तो थी ही आरटीपीसीआर जांच में भी कोताही स्पष्ट थी। लंबे समय से आरएमआरएस की बैठक भी नहीं हुई थी। इस पर डॉ चाहर ने अस्पताल प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं स्थित यूपीएचसी नंबर चार में सभी कार्मिक उपस्थित मिले और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।


दो प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने मुरलीधर व धर्मनगर द्वार स्थित यूपीएचसी के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही कार्मिकों को बिना यूनिफॉर्म के उपस्थिति नहीं लगाने के निर्देश
दिए हैं।