बीकानेर .महाजन. ग्वार के भावों में करीब ९-१० साल बाद एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया है। लूणकरनसर, महाजन, अरजनसर सहित आसपास की मण्डियों में ग्वार के दाम लगातार बढऩे से किसान खुश है। वहीं जिन्स की आवक कम हो रही है। गौरतलब है कि वर्ष २०१२ में ग्वार के दाम तीस हजार रुपए प्रति क्विंटल से भी ऊपर चले गए थे। इसके बाद ग्वार के दामों में लगातार कमी ही आई।