बीकानेर. शहर में अलसुबह हुई तेज बारिश के दौरान पुराना शहर क्षेत्र में दम्माणी चौक, बड़ा गोपालजी मंदिर के सामने वाली गली में एक पुराने मकान में कमरे की छत अचानक ढह गई। छत ढ़हने से पास स्थित दीवारों और सीढि़यों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक श्रीलाल रंगा के अनुसार सुबह करीब चार बजे बारिश के दौरान कमरे की छत अचानक ढह गई। इस कमरे के पास वाले कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे। छत ढहने से कमरे में रखा सामान मलबे में दबने से टूट गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशोक व्यास, जमादार जगदीश सहित क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे।