8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन-दहाड़े मकान में चोरी, ले उड़े लाखों का माल

स्वरूपदेसर गांव की घटना  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 27 Jul 2021, 9:10 AM IST

दिन-दहाड़े मकान में चोरी, ले उड़े लाखों का माल

दिन-दहाड़े मकान में चोरी, ले उड़े लाखों का माल

बीकानेर. चोरों ने आमजन व पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। नाल थाना क्षेत्र के स्वरूपदेसर गांव की रोही में चोरों ने दिन-दहाड़े एक मकान से लाखों रुपए के जेवर चुरा ले गए। पीडि़त जब वापस घर पहुंचे तो मुख्य द्वार खुला था और घर का सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पीडि़त ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीडि़त ने नाल थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। स्वरूपदेसर निवासी कैलाश पुत्र जगमाल सियाग पलाना व स्वरूपदेसर के बीच सड़क मार्ग के पास मकान बनाकर परिवार सहित रहता है। वह खेती करने के साथ-साथ बरसिंहसर प्लांट में भी काम करता है। २२ जुलाई की सुबह वह परिवार सहित बीकानेर अपने मामा के घर गया था। दोपहर में तीन बजे वहां से वापस लौटे तब घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे। कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से साढ़े नौ लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।

यह सामान हुआ चोरी

पीडि़त के मुताबिक चोर सोने की ठुसी, टड्डा, चार बिंटी, ११ फुलड़े, चार जाड़ी बाली, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो तागड़ी, तागड़ी चेन, गलपटिया, सोने की रखड़ी, दो जोड़ी कानों के लौंग, दो जोड़ी महिला के कानों के लौंग चोरी हुए हैं। पीडि़त ने स्वरूपदेसर गांव निवासी खेताराम सियाग पर चोरी करने का आरोप लगाया है। जांच कर रहे हैंनाल सीआइ विक्रमसिंह ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना मिलने के बाद एएसआइ गोपीचंद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है। पीडि़त ने चोरी का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। इस संबंध में पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ करेंगी।