बीकानेर. शहर में मानसून की बरसात का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार गुरुवार शाम को खत्म हो गया, रात को अचानक हुई बादलवाही के बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लूणकरणसर और महाजन में दिन में बादल जोरदार बरसे। गांवों में हुई बरसात से फसलों को फायदा होगा। इससे पहले दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी में लोग पसीने से भीगे हुए नजर आए।