8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतिम संस्कार के लिए अब एम्बुलेंस से पहुंचेंगे शव

नगर निगम ने दो एम्बुलेंस की व्यवस्था की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 30 Apr 2021, 12:48 PM IST

अंतिम संस्कार के लिए अब एम्बुलेंस से पहुंचेंगे शव

अंतिम संस्कार के लिए अब एम्बुलेंस से पहुंचेंगे शव

बीकानेर. कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु होने पर अब शव को अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से शमसान भूमि और कब्रिस्तान पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए नगर निगम ने दो निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। दो एम्बुलेंस में एक पीबीएम अस्पताल परिसर में मौजूद रहेगी व दूसरी निगम परिसर में। कोविड पॉजिटिव की मृत्यु होने पर आमजन निगम के कंट्रोल रूम नम्बर में सूचित कर इन एम्बुलेंस की व्यवस्था ले सकेंगे। निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार इन एम्बुलेंस की व्यवस्था परिवहन विभाग की ओर से स्वीकृत दर पर की गई है। निगम एम्बुलेंस का भुगतान करेगा। उपायुक्त के अनुसार दोनो एम्बुलेंस की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था
नगर निगम ने कोरोना पॉजिटिव मृतक के अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था की है। उपायुक्त के अनुसार अगर किसी कोविड पॉजिटिव मृतक का कोई परिजन नहीं है अथवा परिजन अंतिम संस्कार में पहुंचने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में निगम की ओर से निशुल्क अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सरदारशहर निवासी एक कोविड पॉजिटिव मृतक का अंतिम संस्कार निगम की ओर से किया गया है।