8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात त्योहारी स्पेशल रेलगाडिय़ों की संचालन अवधि बढ़ाई

सात त्योहारी स्पेशल रेलगाडिय़ों की संचालन अवधि बढ़ाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 29 Nov 2020, 8:38 AM IST

सात त्योहारी स्पेशल रेलगाडिय़ों की संचालन अवधि बढ़ाई

सात त्योहारी स्पेशल रेलगाडिय़ों की संचालन अवधि बढ़ाई

बीकानेर. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सात त्योहारी स्पेशल रेलगाडिय़ों के संचालन अवधि में विस्तार करने के आदेश जारी किए हैं। उत्तर पश्चिच रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 04888-04887, बाड़मेर ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बाड़मेर से एक दिस बर से ३१ दिसम्बर तक एवं ऋषिकेश से दो दिसम्बर से एक जनवरी २०२१ तक विस्तार किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04731-04732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिल्ली से एक दिसम्बर से ३१ दिसम्बर तथा बठिण्डा से एक दिसम्बर से ३१ दिसम्बर तक ३१ ट्रिप विस्तार किया जाएगा।

बेनीवाल के अनुसार गाड़ी संख्या 02471-02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से एक दिसम्बर से ३१ दिसम्बर एवं दिल्ली से एक दिसम्बर से ३१ दिसम्बर, तथा गाड़ी संख्या 09611-09612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से तीन दिसम्बर से ३१ दिसम्बर तक नौ ट्रिप प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को एवं अमृतसर से तीन दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक नौ ट्रिप प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को विस्तार किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09613-09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी अजमेर से दो दिसम्बर से ३० दिसम्बर तक नौ ट्रिप प्रत्येक सोमवार व बुधवार को एवं अमृतसर से चार दिसम्बर से एक जनवरी २०२१ तक नौ ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को विस्तार किया जाएगा।

बेनीवाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 02458-02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर प्रतिदिन सुपर फास्ट स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से एक दिसम्बर से ३१ दिसम्बर तक ३१ ट्रिप एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से एक से ३१ दिसम्बर तक संचालन अवधि में विस्तार किया जाएगा। सातवीं गाड़ी संख्या 04712-4711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से एक दिस बर से ३१ दिस बर तक ३१ ट्रिप एवं हरिद्वार से एक दिसम्बर से एक जनवरी २०२१ तक ३१ ट्रिप का विस्तार किया जाएगा।