8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्रवार को 20 और स्थानों पर लगेंगे कोविड 19 वेक्सीन के विशेष शिविर

हेल्थ केयर वर्कर्स का होगा वेक्सीनेशनजिला कलक्टर ने दिए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Jan 2021, 6:33 PM IST

शुक्रवार को 20 और स्थानों पर लगेंगे कोविड 19 वेक्सीन के विशेष शिविर

शुक्रवार को 20 और स्थानों पर लगेंगे कोविड 19 वेक्सीन के विशेष शिविर

बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता कहा कि योजनाबद्ध तरीके से जिले में 20 स्थानों पर शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित कर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में मेहता ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित और पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। सभी चिन्हित हेल्थ वर्कर को फोन और एसएमएस के जरिए टीके लगने की सूचना भिजवाएं और यह सुनिश्चित हो कि अग्रिम पंक्ति का एक भी पात्र वर्कर टीके लगने से वंचित ना रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगने की विशेष व्यवस्था हो।


मेहता ने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चैधरी को भी निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और अन्य पात्र हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस कार्य के शत प्रतिशत परिणाम दिए जाएं।


जिला कलक्टर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 20 विशेष स्थानों के अतिरिक्त पीबीएम व सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के 10 स्थानों सहित कुल 30 स्थानों पर वेक्सीनेशन होगा। शनिवार 30 जनवरी को जिले के 6 ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वेक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शनिवार को पीबीएम व एसपीएमसी में भी वेक्सीनेशन किया जाएगा।
सीएमएचओ डाॅ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 30 जनवरी तक सभी पंजीकृत हैल्थ वर्कर्स को कोविड 19 की वेक्सीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद किसी भी हैल्थ वर्कर का वेक्सीनेशन नहीं होगा। सभी निजी अस्पताल, लैब और सम्बंधित संस्थान अनिवार्य रूप से अपने स्वास्थ्यकर्मियों का वेक्सीनेशन करवा लेंवे।


कोविड-19 के लिए आरक्षित रहे एमसीएच विंग
जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण कम हुआ है यह हमारे लिए राहत की बात है। लेकिन चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को अभी किसी प्रकार की कोताही नहीं करनी है बल्कि एमसीएच विंग को कोविड-19 के मरीजों के लिए सभी आवश्यक उपकरणों, ऑक्सीजन आदि से लैस रखना है ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत व्यवस्थाएं की जा सके।


गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला वर्कर को रहेगी छूट
जिला कलेक्टर ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जिले में 15 हजार 514 हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया है। इन पंजीकृत वर्कर्स को एक अभियान के रूप में अगले दो दिनों में वैक्सीनेटेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं ,स्तनपान कराने वाली हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने से छूट रहेगी।


इन स्थानों पर शुक्रवार को लगेंगे शिविर
सीएमएचओ डाॅ कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 से 5 बजे तक दंतौर , रानेर दामोलाई, राजासर भाटियान, आरडी 820, बरसलपुर, दासूड़ी, काकड़ा, जांगलू, बिग्गा, दुलचासर, तोलियासर, उपनी, रीड़ी, शेखसर, सीएचसी कोलायत, नोखा, खाजूवाला, फोर्ट डिस्पेंसरी तथा रेलवे हाॅस्पीटल लालगढ़ में श्ाििवर आयोजित कर टीकाकरण होगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा, प्रिंसिपल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ एसएस राठौड़, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डॉ परमिंदर सिरोही, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप , डॉ संजय कोचर ,आर सी एच ओ डाॅ राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।