शादी के दौरान किन्नर समाज ने दोनों बहनों की शादी के लिए घरेलू सामान में वाशिंग मशीन, एलसीडी टीवी, सोफा, सिलाई मशीन, पलंग, बर्तन, सोने की छह अंगूठियां, दोनों बहनों को चांदी की पायजेब तथा बड़ी मात्रा में कपड़े आदि भेंट किए हैं। मुस्कान बाई ने बताया कि करीब 1100 लोगों के खाने की व्यवस्था भी उन्होंने की है। उनके साथ शिष्य चंदाबाई, जलपरी, कोमल, लता बाई, तनु बाई, प्रिया बाई, मोहिनी बाई तथा समोहिनी आदि ने भी शादी की तैयारियों में सहयोग किया।