बीकानेर. कोरोना ने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। इसका रोजगार, दैनिक गतिविधियां, नौकरी, पढ़ाई और जॉब के लिए तैयारी करने वाले युवाओं पर पड़ रहा है। सालभर बंदिशों में गुजारने के बाद कुछ समय पहले सब कुछ सामान्य होने लगा, लेकिन अब फिर से वैसी ही पाबंदियों ने युवाओं को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इससे डिप्रेशन में आए युवा नींद और नशे की गोलियां खाने लगे है। एेसे कई मामले मनोचिकित्सकों तक भी पहुंच रहे है।