8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौनिहालों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की

जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया शुभारंभ  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 31 Jan 2021, 6:02 PM IST

नौनिहालों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की

नौनिहालों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की

बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के तहत पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें रविवार को पिलाई गई।
महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारम्भ एसडीएम सेटेलाईट जिला अस्पताल में स्थापित बूथ पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बच्चों को बाईवेलेंट पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पूरे जोश के साथ किया। उन्हांेने बताया कि पोलियो जैसा अभिशाप फिर से देश में न फैले इसके लिए चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। तीन दिन तक चलने वाले इस पोलियो अभियान के प्रथम दिन रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा दूसरे व तीसरे दिन बूथ से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। ए डी एम (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप, आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता, पीएमओ डॉ सी.एल. सोनी ने भी बच्चों को वैक्सीन पिलाई।
इस अवसर पर डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ अनुरोध तिवारी, डॉ मंनुश्री सिंह, डॉ विवेक गोस्वामी, महिपाल सिंह, अमित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब मरुधरा की ओर से अध्यक्ष रोटे. राहुल माहेश्वरी, सचिव कैलाश कुमावत व पूर्व अध्यक्ष रोटे. एड. पुनीत हर्ष द्वारा सहयोग दिया गया। डॉ. कश्यप ने बताया कि शहर से लेकर गाँव तक “2 बूँद जिंदगी की हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” का नारा बुलंद हुआ और जागरूक माता-पिता सुबह-सवेरे ही अपना फर्ज निभाने अस्पतालों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व अन्य प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पोलियो बूथ पहुंचे। बीएसएफ क्षेत्र में भी चिकित्सकों ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई।