8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिदिन 20 हजार के वेक्सीनेशन का लक्ष्य करें निर्धारित-जिला कलक्टर

अब तक लगभग पौने 2 लाख ने लगवाया मंगल टीका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Mar 2021, 6:46 PM IST

प्रतिदिन 20 हजार के वेक्सीनेशन का लक्ष्य करें निर्धारित-जिला कलक्टर

प्रतिदिन 20 हजार के वेक्सीनेशन का लक्ष्य करें निर्धारित-जिला कलक्टर

बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड वैक्सीनेशन में और अधिक गति लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में लगभग पौने दो लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसमें और अधिक गति लाई जाए तथा प्रतिदिन 20 हजार लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने वैक्सीनेशन का पहला डोज लगवा लिया तथा दूसरा टीका अभी तक नहीं लगाया है, वे 4 से 8 सप्ताह के मध्य अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर यह टीका जरूर लगवाएं। चिकित्सा विभाग को भी इसकी सतत माॅनिटरिंग तथा वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता की गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन के अलावा बस और वायु मार्ग से जिले में आने वाले प्रवासियो के सैम्पल भी लिए जाएं। ऐसे सभी लोगों पर नजर रखी जाए तथा कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने वाले क्षेत्रों में आवश्यकता के हिसाब से बेरिकेड्स भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि आमजन के जीवन की रक्षा सर्वोपरि है। इसमें किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, डाॅ. संजय कोचर, डाॅ. नवल गुप्ता, जिला महामारी विशेषज्ञ नीलम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।