सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई ने बताया कि जिले में 60 दिन से अधिक के कुल 95 प्रकरण लम्बित हैं, जिनमें से पंचायतीराज, नगर निगम, स्थानीय निकाय विभाग तथा प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के सर्वाधिक प्रकरण हैं।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।