8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’एडीएम सिटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च’

’एडीएम सिटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च’
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 24 Apr 2021, 9:25 PM IST

’एडीएम सिटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च’

’एडीएम सिटी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च’

बीकानेर. जन अनुशासन पखवाड़ा तथा वीकेंड कर्फ्यू की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने शनिवार देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी सिद्धार्थ पलानीचामी, एरिया मजिस्ट्रेट कन्हैयालाल सोनगरा सहित सम्बंधित एरिया मजिस्ट्रेट, पुलिस के जवान और स्काउट कैडेट्स साथ रहे। शर्मा ने कोटगेट से पैदल चलते हुए जोशीवाड़ा, दाऊजी रोड, तेलीवाड़ा, मोहता चैक, हर्षों का चैक, बारह गुवाड़ से नत्थूसर गेट तक पैदल मार्च किया।


इस दौरान शर्मा ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़ा और वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जारी गाइडलाइन की शत प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाई । श्नो मास्क, नो मूवमेंटश् को सख्ती से लागू करवाया जाए। अनुमत श्रेणी के अलावा कोई दुकान नहीं खुले तथा निर्धारित समय तक इन्हें बंद करवाया जाए। इसके बाद शर्मा ने अधिकारियों के साथ दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, शीतला गेट, गंगाशहर, गोगागेट, रानीबाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का विजिट किया और कर्फ्यू की अनुपालना की जायजा लिया।