8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन और खनिज सहित कई विभाग कल से खुल सकेंगे

वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 25 Apr 2021, 11:47 AM IST

परिवहन और खनिज सहित कई विभाग कल से खुल सकेंगे

परिवहन और खनिज सहित कई विभाग कल से खुल सकेंगे

बीकानेर.जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अब राजस्व अर्जित करने वाले विभाग सोमवार से खुल सकेंगे। राज्य सरकार ने इनके खोलने और आमजन के कार्य करने संबंधी समय भी निर्धारित कर दिया है। शनिवार को वित्त (राजस्व) विभाग के शासन सचिव, वित्त टी. रविकांत ने इस आशय के आदेश जारी किए। उल्लेखनीय है कि जन अनुशासन पखवाड़ा लागू होने के बाद राज्य सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विभागों के अलावा अन्य राजस्व विभागों को भी बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन शनिवार को सरकार ने अपने पुराने आदेश में छूट देने का निर्णय लिया।


यह विभाग खुलेंगे
वित्त विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत के अनुसार सोमवार से राज्यकर विभाग, आबकारी विभाग, आरएसबीसीएल तथा आरएसजीएसएम, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग तथा खनिज विभाग के कार्यालय जन अनुशासन पखवाड़े में भी सोमवार से खुले रहेंगे। कार्यालय का समय शाम चार बजे तक रहेगा, लेकिन आमजन के कार्य दोपहर दो बजे तक ही होंगे। इसी प्रकार आबकारी की दुकानें सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार एवं रविवार को वीकेंड कफ्र्यू के कारण दुकानों को पूर्णतया बंद रखना होगा। खनिज कार्य भी यथावत जारी रहेगा।


नए लाइसेंस और नवीनीकरण हो सकेंगे
परिवहन विभाग के जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोमवार से परिवहन विभाग को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक वाहन चालकों के समस्त कार्य होंगे। इसके बाद दोपहर दो से चार बजे तक अधिकारी एवं कार्मिक अपने बकाया कार्य का निपटारा करेंगे। माथुर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मिली छूट के बाद अब वाहन चालकों के नए लाइसेंस और नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ राजस्व जमा करवाना, चालान के रुपए जमा करवाना या अपने सीज वाहन को छुड़वाने संबंधी कार्य हो सकेंगे। बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के सचिव हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्व विभागों को खोलने के लिए उन्होंने पिछले दिनों राज्य सरकार को पत्र लिखा था।