8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में 1186 लोगों को वितरित किया क्वाथ

शिविर में 1186 लोगों को वितरित किया क्वाथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 27 Apr 2021, 8:43 PM IST

शिविर में 1186 लोगों को वितरित किया क्वाथ

शिविर में 1186 लोगों को वितरित किया क्वाथ

बीकानेर. आयुर्वेद विभाग द्वारा 1186 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक क्वाथ वितरण किया गया।विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय, लाली माई पार्क और वार्ड 49 में नि:शुल्क क्वाथ वितरण किया गया डॉ इरशाद रफीक व डॉ. सुधांशु व्यास ने लाली माई पार्क समिति द्वारा आयोजित काढा वितरण शिविर में कोरोना महामारी से बचाव व जागरूकता संबंधित सरल व घरेलू उपाय की जानकारी दी। वार्ड नंबर 49 में आयोजित शिविर में डॉ. हरनीत तथा डॉ. सुनील दाधीच के निर्देशन में क्वाथ का निर्माण कर वितरित किया गया।

--------------------

बुधवार को विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर. विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव हेतु बुधवार को प्रातः 9.30 से 12.30 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को नोखा रोड, शिव वैली, गंगाशहर, गणेश टैंट हाउस, चोपड़ाबाडी, हंसा गेस्ट हाउस के सामने, करनानी मोहल्ला, सिंघल हॉस्पिटल, गौतम चैक, संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरव मंदिर, रांका चोपड़ा मौहल्ला, हरिराम मंदिर, पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, किरण टेलर, बालबाड़ी स्कूल, जैन कॉलेज, बजाज शो-रूम, विद्या निकेतन आदि एरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।