8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्काउट-गाइड के रोवर रेंजर ने निकाला पैदल मार्च

‘कोरोना वारियर्स’ के रूप में कर रहे जागरूकता के प्रयास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Apr 2021, 8:26 PM IST

स्काउट-गाइड के रोवर रेंजर ने निकाला पैदल मार्च

स्काउट-गाइड के रोवर रेंजर ने निकाला पैदल मार्च

बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मंडल मुख्यालय के रोवर एवं रेंजर्स ने बुधवार को पैदल मार्च निकालकर आमजन को जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की शत प्रतिशत अनुपालना का संदेश दिया। साथ ही बेवजह बाहर नहीं निकलने, जरूरी होने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिसटेंसिंग रखने का आह्वान किया। सभी रोवर और रेंजर्स के हाथों में रग-बिरंगे छाते थे, जिन पर कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के संदेश लिखे हुए थे। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी तथा स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. विमला डुकवाल ने रतन बिहारी पार्क से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गौरी ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा आयोजित मार्च पास्ट से आमजन तक अनुशासन एवं नियमों की पालना का संदेश पहुंचेगा। ‘कोरोना वारियर्स’ के रूप में इनके द्वारा जन-जन में जागरुकता के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों के सार्थक परिणाम आएंगे। प्रो. डुकवाल ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों ने सदैव सामाजिक सरोकारों के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में ऐसे प्रयास जारी हैं। मंडल चीफ कमिश्नर डाॅ. विजय शंकर आचार्य ने कहा कि संकट के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरुक रहे और दूसरों को भी सतर्क करें। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए जस्सूसर गेट पहुंची। जागरुकता कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने आभार जताया। इस दौरान मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड संतोष निर्वाण, सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, स्थानीय संघ सचिव घनश्याम स्वामी एवं गंगाशहर सचिव प्रभु दयाल गहलोत आदि मौजूद रहे।