8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाह समारोह में थे 100 से अधिक लोग, पच्चीस हजार जुर्माना लगाया

विवाह समारोह में थे 100 से अधिक लोग, पच्चीस हजार जुर्माना लगाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 29 Apr 2021, 9:42 AM IST

विवाह समारोह में थे 100 से अधिक लोग, पच्चीस हजार जुर्माना लगाया

विवाह समारोह में थे 100 से अधिक लोग, पच्चीस हजार जुर्माना लगाया

बीकानेर. जस्सूसर गेट स्थित सीताराम भवन में बुधवार को आयोजित एक विवाह समारोह में 100 से अधिक लोग पाए जाने पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने आयोजकों के खिलाफ पच्चीस हजार रुपये का चालान किया। वर्मा ने नया शहर क्षेत्र में एक दुकान सीज करते हुए तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।


तहसीलदार ने सीज की सात दुकानें
उधर, तहसीलदार सुमन शर्मा ने गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती और चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना करने पर 7 दुकानों को 3 मई तक सीज किया है। शर्मा ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 12 सौ रुपये के चालान भी किए गए।
बिना अनुमति विवाह समारोह करने पर लगाया 5 हजार जुर्माना

बिना अनुमति विवाह समारोह करने पर लगाया 5 हजार जुर्माना
बीकानेर. गंगाशहर के श्याम पैलेस में बिना अनुमति विवाह समारोह आयोजित करने पर तहसीलदार सुमन शर्मा ने आयोजकों के विरुद्ध पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

डॉ. सिरोही अवकाश पर, डॉ. सोनी देखेंगे पीबीएम अधीक्षक का कार्यभार
बीकानेर. पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही 28 से 30 अप्रैल तक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान टीबी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी कार्यवाहक अधीक्षक होंगे।