8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ देर में मुख्यमंत्री करेंगे जनसुनवाई

कुछ देर में मुख्यमंत्री करेंगे जनसुनवाई
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 Apr 2022, 8:39 AM IST

कुछ देर में मुख्यमंत्री करेंगे जनसुनवाई

कुछ देर में मुख्यमंत्री करेंगे जनसुनवाई

कुछ देर में मुख्यमंत्री करेंगे जनसुनवाई

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर दौरे के दूसरे दिन रविवार को जनसुनवाई करेंगे। इसको लेकर सुबह 7 बजे से सर्किट हाउस में लोग पंहुचने शुरू हो गए। सर्किट हाउस में सीएम की जनसुनवाई को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। इसको लेकर लोगों ने पहुंचकर जनसुनवाई के लिए पंजीयन करवाया। सुबह 9 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को एनएसयूआई के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बीकानेर पहुंचे है।

बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच के कार्यक्रम में अपने एनएसयूआइ प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बीकानेर से जुड़े किस्से सुनाए। गहलोत ने कहा कि एक बार यहां पर एनएसयूआइ का कार्यक्रम रखा। यहां आए तो जिसे जिम्मेदारी दी हुई थी, वह गायब हो गए। बीकानेर के भवानीशंकर शर्मा मिले और उनकी मदद से कार्यक्रम किया। इसी तरह उन्होंने एक और किस्सा साझा किया। गहलोत ने कहा कि देशनोक में एनएसयूआइ का सम्मेलन करने आए। वहां से बीकानेर लौटते रात हो गई। यहां से जयपुर के लिए सभी बसें निकल चुकी थीं। ऐसे में ठेलों पर सोकर रात बिताई और अगली सुबह पांच बजे बस पकड़कर जयपुर गए। गहलोत ने तिलक जोशी का नाम लेकर कहा कि उनका सहयोग मिलता रहता था।

मुख्यमंत्री गहलोत का पहले से केवल एनएसयूआइ के कार्यक्रम में शामिल होने और रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई का कार्यक्रम तय था। सार्दुल क्लब मैदान के हैलीपेड पर सीएम का हैलीकॉप्टर शाम 5 बजे उतरा। यहां पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, एनएसयूआइ प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, प्रदेश कमेटी पदाधिकारी जियाउर रहमान आरिफ, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ आदि ने अगवानी की।