8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएचसी को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करें

सीएचसी को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 29 Jul 2021, 5:44 PM IST

सीएचसी को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करें

सीएचसी को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करें

सीएचसी को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करें

श्रीडूंगरगढ़. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आधुनिक अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर बुधवार को आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बा स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। वर्तमान में कस्बे में केवल एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है। इस सीएचसी में पर्याप्त जांच उपकरणों का अभाव है और स्टाफ की भी कमी है।
तहसील की जनसंख्या के अनुसार इस सीएचसी में पर्याप्त सुविधाए उपलब्ध नहीं है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आधुनिक संशाधनों से युक्त बड़े राजकीय अस्पताल में क्रमोन्नत कर नई जगह पर स्थापित किया जाए। ताकि आमजन को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
इस दौरान समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, मदन दर्जी, रामावतार सुथार, राधेश्याम दर्जी, मोनू कुमावत, कैलाश सारस्वत, भीखाराम सुथार, सोनू नाई, मदन सोनी आदि सेवादार मौजूद रहे।