8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’सब्जी, दूध, फल और किराणा सामग्री की होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट लांच’

’इच्छुक प्रतिष्ठान करवा सकेंगे पंजीकरण, उपभोक्ता कर सकेंगे आॅर्डर’  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 23 Apr 2021, 8:29 PM IST

’सब्जी, दूध, फल और किराणा सामग्री की होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट लांच’

’सब्जी, दूध, फल और किराणा सामग्री की होम डिलीवरी के लिए वेबसाइट लांच’

बीकानेर। जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान अनुमत समय में फल, सब्जी, दूध एवं किराने के सामान की होम डिलीवरी के इच्छुक व्यापारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कार्यालय द्वारा वेबसाइट तैयार की गई है। इसका विमोचन शुक्रवार को अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़े में आमजन को दूध, सब्जी, फल, किराणे के सामान खरीदने बाहर नहीं जाना पड़े तथा उसी क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा इनकी होम डिलीवरी कर दी जाए, इसके लिए एक वेबसाइट तैयार की गई है। इच्छुक व्यापारियों द्वारा इस पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा और इसके बाद दुकानदार की समूची डिटेल इस वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिससे आम उपभोक्ता संबंधित विक्रेता से घर बैठे सामान मंगवा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर यह व्यवस्था की गई है। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इस पहल से आमजन को लाभ होगा। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रतिष्ठानों को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट जिला बीकानेर डाॅट इन पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस दौरान जिला, प्रतिष्ठान का नाम, पता, सामग्री जिसकी होम डिलीवरी करना चाहता है, मोबाइल एवं टेलीफोन नंबर, होम डिलीवरी का क्षेत्र आदि की जानकारी देनी होगी। वेरिफिकेशन के बाद इसे अपलोड कर दिया जाएगा।