वेक्सीन के सम्बंध में जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के लिए जिले में 200 स्थानों पर एक साथ टीकाकरण किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए की जा रही तैयारियों के सम्बंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए जनप्रतिनिधि इसके लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने और फेज वाइज होने वाले टीकाकरण में अधिकाधिक सहभागिता करें। उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में होने वाले टीकाकरण के प्रथम फेज में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सरकारी व निजी संस्थानों के समस्त कार्मिकों जिसमें अस्पतालों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधकीय व सपोर्ट स्टाफ,अन्य कैटेगरी के कार्मिक सहित विभिन्न डायग्नोस्टिक लैब से जुड़े व्यक्ति, मेडिकल व पैरामेडिकल विद्यार्थी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आईसीडीएस विभाग के सुपरवाइजर व अधिकारी तथा स्वास्थ्य मित्र इत्यादि फ्रंटलाइनर शामिल रहेंगे। दूसरे चरण में 50 से अधिक आयु के व्यक्ति तथा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व हैंड सैनिटाइज जैसे कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करवाई जाएगी। साथ ही टीकाकरण के बाद भी लाभार्थियों को इन प्रोटोकॉल्स की पालना जारी रखवाई जाएगी । नगर निगम मेयर सुशीला कंवर, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, डूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम गोदारा व नोखा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तरड़ ने कोविड-19 नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों पर बधाई देते हुए टीकाकरण के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करते हुए अधिकाधिक सफल बनाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ए एच गौरी तथा एडीएम सिटी सुनीता चैधरी द्वारा टीकाकरण की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गई।
यह रहेगी टीकाकरण प्रक्रिया