उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पीबीएम के लिए आवश्यकता के अनुरूप सीएचए की अस्थाई नियुक्ति की जाए। आदेश के बावजूद ज्वाइन नहीं करने वाले कार्मिक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। उन्होंने डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं, प्लेटलेट्स और बेड की स्थिति की समीक्षा की व एंटी लार्वा की गतिविधियों में गति लाने के निर्देश दिए।