1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशियन गेम्स में बीकानेर के जगदीश की स्पर्धा 21 से, पढ़े पूरी खबर

इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में हो रहे एशियाई खेलों में बीकानेर के जगदीश चौधरी भी तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक की दावेदारी पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification
Asian Games

Asian Games

बीकानेर. इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में हो रहे एशियाई खेलों में बीकानेर के जगदीश चौधरी भी तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक की दावेदारी पेश करेंगे। यह प्रतियोगिता २१ से २८ अगस्त तक होगी। जगदीश भारत की तरफ से रिकर्व स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जगदीश ने पिछले माह विश्वकप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिला तीरंदाजी संगम के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने बताया कि जगदीश के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे एशियाई खेलों में पदक की उम्मीद है। जगदीश के साथ कई अनुभवी तीरंदाज है। पुरुष वर्ग में तीन तीरंदाजों की टीम है।


नौकरी पाने की आस: ४७ प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी एलडीसी भर्ती परीक्षा

बीकानेर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से एलडीसी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को बीकानेर के 65 परीक्षा केन्द्रों पर शांति से हो गई। इसमें पहली पारी में ४७.५० प्रतिशत और दूसरी पारी में ४७.१८ प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं परीक्षा समन्वयक अधिकारी एएच गौरी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 20 हजार 160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पारी में ९ हजार ५१२ और दूसरी पारी में 9 हजार १७८ परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के बाद पेपर सामग्री को सील बंद कर दिया। परीक्षा के बाद होटलों व रेस्तरां में अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। बाद कई जगह रास्ता भी जाम रहा।

डीईओ के ४६३ पद बढ़ाए
बीकानेर . सरकार ने शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों के पद 141 से बढ़ाकर 463 कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के बढ़े पदों पर राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 1970 के अनुसार 5 साल अनुभव वाले प्रधानाचार्य को वरिष्ठता से पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए बीकानेर शिक्षा निदेशालय में श्रेणीवार पदों की गणना की जा रही है और अगस्त में ही डीपीसी हो सकती है। उधर, राजस्थान प्रा. एवं मा. शिक्षक संघ के महामंत्री महेन्द्र पाण्डे ने शैक्षणिक व प्रशासनिक पद बढ़ाने के साथ ही प्रा. और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पद बढ़ाने की मांग रखी है।

Story Loader